फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Tue, 13 Oct 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। झालू मार्ग पर साजन सिनेमा के पास सड़क पर ट्रक से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए मोहल्लेवालों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


एसडीएम सदर अजय तिवारी व सीओ ने परिजनों मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया।
झालू मार्ग स्थित ज्योति नगरी निवासी पप्पू की 50 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी सोमवार शाम घूमने निकली थी।

झालू मार्ग पर साजन सिनेमा के पास रोड पर टहल रही थी। इस दौरान गुड्डी देवी झालू की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक से कुचलने पर हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

महिला की मौत से मोहल्ले की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भीड़ ने बिजनौर झालू मार्ग पर जाम लगा दिया। भीड़ मृतक महिला के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग करने लगी तथा जमकर हंगामा किया। इस दौरान वहां वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर एसडीएम सदर अजय तिवारी व सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को काफी समझाया, लेकिन परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम सदर ने परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, तब जाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खोला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के   लिए भेज दिया और ट्रक को थाने ले आई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें