बिजनौर के बेगावाला में घर लौटते समय बदमाशों ने पशु चिकित्सक को मारपीट कर बाइक, मोबाइल व एक हजार रुपये लूट लिए। चिकित्सक को मौके पर घायल अवस्था में छोड़कर बदमाश फरार हो गए। चिकित्सक ने पुलिस में तहरीर दे दी है।
कोतवाली शहर के गांव बाखरपुर निवासी पशु चिकित्सक नरेश गांव धर्मनगरी में पशु का इलाज करने गए थे। धर्मनगरी से वह अकेले बाइक से लौट रहे थे। घर लौटते देर हो गई। धर्मनगरी से बाहर निकले तो आम के बाग के पास नकाबपोश पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पहले तो उनके साथ मारपीट की, फिर उनकी बाइक, मोबाइल व जेब में रखे एक हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश जंगलों में भाग गए। चिकित्सक घायल हालत में धर्मनगरी गांव आए और ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। ग्रामीणों ने चिकित्सक को उपचार के लिए बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने चिकित्सक के परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। चिकित्सक ने तहरीर पुलिस को दे दी है।