थाना छावनी के विक्रमजोत के पास ट्रक टाटा 407 अनियंत्रित होकर टकराई ।
हाइवे पर छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत के पास मंगलवार सुबह ढाबे के सामने खड़े ट्रक में अयोध्या की ओर से आ रही टाटा 407 ने टक्कर मार दी। जिसमें चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक लखनऊ के सरोजनीनगर का निवासी भी है।
मंगलवार को अल-सुबह हुई दोनों वाहनों की टक्कर से तेज आवाज हुई। जिसे सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने देखा कि जोरदार टक्कर से क्षतिग्रस्त ट्रक में चालक व खलासी बुरी तरह से फंसे हैं। शीघ्र ही एनएचआई की एंबुलेंस व क्रेन मंगाई गई। जिसकी मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। जिनकी पहचान संजय यादव पुत्र मल्लू निवासी जालापुर थाना सोनहा जिला बस्ती व मनोज कुमार सिंह पुत्र मुन्ना सिंह निवासी मधुकुंज चंदावल थाना सरोजनी नगर जिला लखनऊ के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर, खलासी दोनों को जिला चिकित्सालय फैजाबाद भेज दिया गया, जहां के डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।