फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस ने चोरी का आरोपी दबोचा

Sat, 21 Jan 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में आखिरकार चौक बाजार में अग्रवाल जनरल स्टोर पर हुई चोरी का खुलासा करने में उत्तराखंड पुलिस को कामयाबी मिली। हरिद्वार पुलिस ने हरि की पैड़ी से एक आरोपी को पकड़कर नजीबाबाद पुलिस को सौंप दिया। मुख्य आरोपी मुहल्ला मुक्तेश्वर महादेव नजीबाबाद निवासी जसवीर पुलिस के हत्थे चढ़ा।
विज्ञापन

चौक बाजार के अग्रवाल जनरल स्टोर पर 15 जनवरी की रात चोरों ने तीसरी मंजिल की खिड़की का जंगला तोड़कर जनरल स्टोर में प्रवेश किया था। प्रतिष्ठान खुलने के बाद चोरी का खुलासा हुआ था। नजीबाबाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि प्रतिष्ठान स्वामी लवी अग्रवाल ने लाखों की चोरी होने का दावा किया था, लेकिन पुलिस के लाखों की चोरी होने की बात गले नहीं उतर रही थी।  चोरी की घटना के अगले ही दिन जसवीर अपने नजीबाबाद निवासी एक साथी के साथ हरिद्वार में हरि की पैड़ी पर संदिग्ध अवस्था में उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने नजीबाबाद में अग्रवाल जनरल स्टोर पर दो साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें