फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! 72 लाख के फर्जी चेक से मचा हड़कंप, व्यापारी तुरंत पहुंचा बैंक और बच गए रुपये

Mon, 27 Sep 2021 11:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में 72 लाख रुपये के फर्जी चेक से हड़कंप मच गया। वहीं जानकारी लगने पर व्यापारी तुरंत बैंक में पहुंचा और अपने खाते से 72 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने से बचा ली।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में किरतपुर के एक व्यापारी के बैंक खाते का फर्जी चैक लगाकर धोखाधड़ी से 72 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया गया। वहीं व्यापारी की सजगता के कारण जालसाज अपने मंसूबों मे कामयाब नहीं हो पाए। व्यापारी ने धोखाधड़ी से संबंधित कागजात किरतपुर थाने में दिखाकर उक्त जालसाजों के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


किरतपुर के प्रमुख व्यापारी विजय गोयल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार उनका किरतपुर के पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उन्होंने उस खाते का एक चैक लेकर दूसरे व्यापारी को 16 लाख रुपए की रकम का आरटीजीएस किया गया। वह चैक बैंक में जमा हो गया था। लेकिन उनके खाते का पंजाब नेशनल बैंक को उसी नंबर का एक फर्जी चैक आर वी इंटरप्राइजेज मानसरोवल जयपुर की यश बैक की शाखा में जमा करा दिया गया।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: मौलाना कलीम ने रिमांड पर खोले अहम राज, एटीएस ने अब मेरठ के लावड़ से युवक को उठाया
विज्ञापन


इस फर्जी चैक में 72 लाख 87 हजार पांच सौ रुपये भरे गए। लेकिन इस चैक का क्लीयरेंस होने से पहले उनके मोबाइल पर चैक का मैसेज आ गया। जिसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तुरंत शाखा में जाकर इस फर्जी चैक का भुगतान रुकवाया और वह 72 लाख की फर्जी चैक द्वारा की जा रही धोखाधड़ी से बच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत बंद: मेरठ में हाईवे पर सजी हुक्के की चौपाल, किसानों के चक्का जाम से जनता हुई बेहाल, देखें तस्वीरें

व्यापारी विजय गोयल ने किरतपुर थाने पहुंचकर इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी। व्यापारी विजय गोयल की तहरीर पर संबंधित लोगों और फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें