फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात: मुरादाबाद से व्यापारी का अपहरण, बिजनौर में पड़ी मिली लाश, अफसरों में मचा हड़कंप

Sun, 06 Jun 2021 02:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

अपहरण के बाद व्यापारी की लाश मिलने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के स्योहारा में शनिवार की देर रात को सनसनीखेज फैल गई। यहां एक व्यक्ति का शव मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच की तो व्यक्ति की शिनाख्त हो गई।

विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि शव मुरादाबाद के पकवाड़ा निवासी व्यापारी कुलदीप गुप्ता का है। शुक्रवार को कुलदीप का मुरादाबाद से अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया गया कि पकवाड़ा थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट मृतक के बड़े भाई संजीव गुप्ता द्वारा की गई थी। उधर, मृतक के परिवार को जानकारी मिलने पर ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार व्यापारी के चेहरे पर चोट के निशान थे। उसका शव गांव गंगाधरपुर उर्फ मुर्तजानगर के पास पास मिला। वहीं देर रात मृतक के परिजन स्योहारा पहुंच गए और एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें