उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के स्योहारा में शनिवार की देर रात को सनसनीखेज फैल गई। यहां एक व्यक्ति का शव मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच की तो व्यक्ति की शिनाख्त हो गई।
पुलिस जांच में पता चला कि शव मुरादाबाद के पकवाड़ा निवासी व्यापारी कुलदीप गुप्ता का है। शुक्रवार को कुलदीप का मुरादाबाद से अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया गया कि पकवाड़ा थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट मृतक के बड़े भाई संजीव गुप्ता द्वारा की गई थी। उधर, मृतक के परिवार को जानकारी मिलने पर ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार व्यापारी के चेहरे पर चोट के निशान थे। उसका शव गांव गंगाधरपुर उर्फ मुर्तजानगर के पास पास मिला। वहीं देर रात मृतक के परिजन स्योहारा पहुंच गए और एफआईआर दर्ज कराई।