फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: महिला की गला घोंटकर हत्या, खेत में पेड़ से बंधा मिला शव, गांव में फैली दहशत

Thu, 09 Sep 2021 08:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के एक गांव में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव ईंख के खेत में पेड़ से बंधा मिला। वहीं इस सनसनीखेज घटना से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में चांदपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में जंगल से पशुओं का चारा लेने गई महिला का शव खेत में पेड़ से बंधा मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। महिला की कपड़े से गला घोंटकर हत्या करना माना जा रहा है। वहीं इस खौफनाक वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

विज्ञापन


गांव महमूदपुर निवासी बबीता बेटी रेखा के साथ जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। बताया जा रहा है कि बबीता ने बेटी को चारा लेकर घर भेज दिया था। काफी समय तक बबीता के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन गांव वासियों के साथ बबीता की तलाश में जंगल गए। जंगल में तलाश करते समय दोपहर करीब डेढ़ बजे बबीता का शव कपड़े से ईंख के खेत की डोल पर खड़े पेड़ से बंधा मिला। शव मिलने से गांव व परिजनों में हड़कंप मच गया। 

सीओ शुभ सूचित के मुताबिक, बबीता बेटी के साथ जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। बबीता के घर न पहुंचने पर तलाश करते समय उसका शव रामकुमार व मुस्तकीम के गन्ने के खेत की डोल पर खड़े पेड़ से दुपट्टे से बंधा मिला है। मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला गला घोंटकर हत्या करने का लग रहा है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें