फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना के तहत वसूली करते दो दबोचे

Sun, 15 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना के तहत पकड़े गए फर्जी गैस एजेंसी कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजा का ताजपुर में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन के लिए फार्म भरवाकर वसूली कर रहे फर्जी गैस एजेंसी कर्मचारियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन

क्षत्र के गांव पोटी में शनिवार की दोपहर दो युवक पहुंचे। अपने आप को नूरपुर गैस एजेंसी का कर्मचारी बताते हुए ग्रामीणों से उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन के फार्म भरने को कहा। दोनों ने करीब डेढ़ सौ ग्रामीणों के फार्म भरकर उनसे 70 रुपये वसूल लिए। इस दौरान वहां पहुंचे ग्राम प्रधान सोनू ने शक होने पर गैस एजेंसी पर फोन कर कर्मचारी भेजे जाने के संबंध में पूछा। एजेंसी से कोई कर्मचारी भेजे जाने से मना कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया। 
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अरुण व सुरेंद्र निवासी गांव पीपला बताए। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फर्जी गैस कनेक्शन के नाम पर वसूली करने वाले दोनों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें