फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से युवती समेत दो लोगों ने दम तोड़ा

Sun, 23 Oct 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर/गजरौलाशिव में बुखार से एक युवती समेत दो की मौत हो गई। क्षेत्र में दर्जनों ग्रामीण बुखार की चपेट में है। युवती की दो माह बाद शादी भी होनी थी। सीएमओ ने बताया कि गांव में गंदगी के कारण बीमारियां फैल रही है।
विज्ञापन

गजरौलाशिव निवासी प्रकाश की पुत्री चित्रा (23) करीब 15 दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने पहले तो उसका इलाज क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक से कराया। परिजनों ने उसको सोमवार   को बिजनौर के एक चिकित्सक के यहां  भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को मेरठ रेफर कर दिया, जहां उसकी उपचार के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। वहीं गांव ताजपुर निवासी महरूनिशा (56) की भी बुखार से मौत हो गई। महरूनिशा को चार दिन से बुखार आ रहा था। उसका इलाज गांव के ही चिकित्सक से चल रहा था। शुक्रवार रात महरूनिशा ने घर  पर ही दम तोड़ दिया। 
गजरौलाशिव क्षेत्र में अभी भी दर्जनों ग्रामीण बुखार से पीड़ित है। उन्होने स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य कैंप, फागिंग व कीटनाशक छिड़काव की मांग की है। सीएमओ डा.सुखबीर सिंह का कहना है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य कैंप के साथ साथ फॉगिंग व कीटनाशक छिड़काव भी कराया जाएगा। यह संक्रामक बीमारी गंदगी के कारण फैल रही है, इसके लिए ग्रामीणों को क्षेत्र में साफ-सफाई रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें