फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से दो शव गायब

Tue, 09 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर में नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पोटा में किसी ने कब्रिस्तान से कब्र खोदकर दो शव निकालकर गायब कर दिए। कब्र से शवों को गायब देखकर ग्राम वासियों  में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामवासियों को आश्वासन दिया कि कब्र से शवों को निकालने वाले का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम वासी इसे किसी तांत्रिक की करतूत मान रहे हैं।
विज्ञापन


ताजपुर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव पोटा में गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कब्रिस्तान की भूमि है। कब्रिस्तान की बाउंड्री बाल नहीं बनी है। सोमवार की दोपहर कब्रिस्तान के पास अपने खेतों में काम करने गए ग्रामवासियों ने दो कब्र खुदी देखी तो कब्रों से शव निकाले जाने की जानकारी हुई। सूचना पर भीड़ कब्रिस्तान में एकत्र हो गई और उनमें रोष फैल गया। दोनों कब्र पूरी तरह से खुदी हुई थीं और उनसे शवों के अवशेष गायब थे।
ग्रामीणों ने बताया कि कब्रों से निकाले गए शव गांव के ही बाबू खां व हमीद के हैं। बाबू खां की मौत करीब एक माह पहले बीमारी के कारण हुई थी, जबकि हमीद खां की मौत को एक वर्ष हो चुका है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान अवधेश कुमार ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


 इसके बाद दौलतपुर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामवासियों  को कब्र खोदने वाले का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 ग्रामीणों के अनुसार कब्रिस्तान गांव से एक किलोमीटर दूर है और ग्रामवासियों  का कम ही आना जाना होता है।   दूसरी तरफ थानाध्यक्ष जसपाल  का कहना है जांच में बारिश होने से कब्र के बैठने की बात सामने आई है। कब्र से शवों के अवशेष निकाले जाने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें