फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजा खराब करने की कोशिश

Wed, 29 Jun 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धामपुर
विज्ञापन
पाडली मांडू के विवाद को लेकर धरना प्रदर्शन करते हिंदू समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव पाडली मांडू में दो मौलानाओं के साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को हिंदू संगठन के लोगों ने एकतरफा कार्रवाई के विरोध में कोतवाली में धरना-प्रदर्शन दिया। एहतियात के तौर पर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने  के पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र वैस, अमित गांधी, विवेक चौधरी, वीरवल सिंह, अभिषेक कुमार, सावन सिंह, आरएसएस के पूर्व संघ चालक धर्मपाल सिंह ने बताया कि गांव पाडली मांडू में गैर समुदाय के लोग जबरन पिछले कई महीने से धर्मस्थल निर्माण कर रहे है।

संगठन ने बगैर परमिशन के हो रहे निर्माण पर रोक लगाने को पिछले दिनों एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। एसडीएम ने गांव में पुलिस टीम भेजवाकर निर्माण को रुकवा दिया था। इसके बाद से गैर समुदाय के लोग हिंदू समुदाय के लोगों से खफा चल रहे थे।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले गैर समुदाय के लोगों ने ज्ञापन देने वाले हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के घरों पर जाकर  परिजनों से अभद्रता की थी।  आरोप है कि हिंदू समुदाय के लोगों का गांव में जीना मुश्किल हो रहा है। आरोप है कि गांव का एक युवक पिछले दिनों पाकिस्तान से गांव में आया है। उसके आने से गांव की फिजा और खराब होती जा रही है। 

आरोप है कि सोमवार रात दोनों मौलाना हिंदू समुदाय के लोगों के खिलाफ जब अनापशनाप टिप्पणी कर रहे थे, तो आपस में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि रात में भी पुलिस ने दबिश देकर दो दर्जन से ज्यादा हिंदू समुदायों के लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। मंगलवार को पुलिस ने दो लोगों अभिषेक और उपेंद्र को हिरासत में ले लिया। 

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जब तक पुलिस ने बंदी बनाए दोनों युवकों को बगैर  शर्त  नहीं छोड़ेगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।  पुलिस द्वारा दोनों युवकों को रिहा करने के बाद प्रदर्शनकारी शांत होकर थाने से चले गए।

उधर, कोतवाल अजय कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिया कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी। उधर, गांव पाडली मांडू प्रकरण में सीओ ने दोनों समुदायों के लोगों को शाम को वार्ता के लिए कोतवाली बुलाया था।

 इनमें एक समुदाय के लोग वार्ता के लिए थाने पहुंचे। ऐसे में सीओ अशोक यादव पुलिस के साथ मामले को सुलह कराने के उद्देश्य से देर शाम गांव पाडली मांडू में गए हैं। समाचार  लिखे जाने तक अधिकारियों द्वारा दोनों समुदायों के लोगों को वार्ता के लिए बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें