फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर विक्रेता की दुकान में चोरी

Sun, 15 Nov 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बेखौफ चोरों ने मोहल्ला नई बस्ती में एक टायर विक्रेता की दुकान के ताले तोड़कर तीन लाख की नगदी और टायर चोरी कर लिए।
विज्ञापन


पीड़ित से एक माह पूर्व ही बदमाशों ने गोली मारकर उससे पांच लाख की नगदी लूटी ली थी। पुलिस अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।

मोहल्ला नई बस्ती निवासी राजीव गुप्ता की शास्त्री चौक से आगे गुप्ता मोटर्स के नाम से टायर की दुकान है। शनिवार की रात चोर सीढ़ियों का प्लाई का दरवाजा तोड़कर छत के रास्ते दुकान में घुस गए।

पहले एक सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया, जबकि अन्य दो कैमरों का मुंह मोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने दुकान से दो लाख 42 हजार रुपये नगद, बाइक के 20 टायर समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह राजीव गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चलने पर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा और थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया।  राजीव ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी।

साथ ही बताया कि 12 अक्तूबर को वह स्कूटी से घर जा रहे थे। जैन धर्मशाला के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर उससे पांच लाख रुपये लूट लिए थे।

व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस केस का भी खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें