कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व की सोना नदी रेंज में एक बाघिन के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मचा है। निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि बाघिन के अंग सुरक्षित हैं।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ टाइगर रिजर्व की सोना नदी में बाघिन का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर उपनिदेशक अमित वर्मा व अधीनस्थ अधिकारी पहुंच गए हैं। बाघिन की मौत के कारणों के विषय में अभी वन विभाग कुछ भी कह नहीं पा रहा है। हालांकि अधिकारी बाघिन के अंगों की सुरक्षा का दावा कर रहा है। शुक्रवार की सांय कालागढ़ रेंज के निकट कालागढ़ टाइगर रिजर्व की सोना नदी में एक बाघिन का शव गश्ती दलों को मिला। जिसकी सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।