फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बाइक समेत दो चोरों को दबोचा

Thu, 17 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर कोतवाली पुलिस ने पकड़े बाइक चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के दौरान अंतरजनपदीय दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों की निशानदेही से चोरी की तीन बाइक और एक स्कूटी को बरामद किया है। पुलिस ने इन दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन



कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात जब पुलिस गश्त कर रही थी तो उन्हें हाईवे पर राजपूताना फार्म हाउस से सूचना मिली कि दो चोर बाइक को चुराने का प्रयास कर रहे है। पुलिस ने इन दोनों को पकड़ लिया। जब पुलिस ने इन दोनों से पूछताछ की तो इन्होंने अपना नाम पिंटू उर्फ नकटा पुत्र सुशील कुमार गांव मनकुआं और धन सिंह पुत्र गणेश सिंह गांव मौहड़ा थाना धामपुर बताया।

कोतवाल ने बताया कि इन दोनों की निशानदेही से पुलिस ने तीन चोरी की बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। स्कूटी को इन चोरों ने तीन दिन पहले नगीना से चोरी किया गया था। पिंटू उर्फ नकटा को चोरी की कई बाइक  के साथ नगीना पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें