फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों और गांववालों में फायरिंग

Thu, 24 Dec 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर / हीमपुर दीपा में  गांव मंडौरा में पशु चोरों और गांव वालों में जमकर फायरिंग हुई। ग्रामीणों के हावी होने पर चोर पशुओं को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की साथ खेतों में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने फायरिंग से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन



थाना हीमपुर दीपा के गांव मंडोरा जट में मंगलवार की रात में चोरों ने किसान फूल सिंह और देवेंद्र सिंह के एक एक भैंसें पशुशाला से चुराए। जाग होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए जंगल वाले रास्ते पर पशु चोरों का पीछा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पशु चोरों ने ग्रामीणों पर फायरिंग की। जवाब में ग्रामीणों ने भी फायरिंग की। चोर पशुओं को छोड़कर भाग गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची हीमपुर दीपा पुलिस ने ग्रामीणों के संग खेतों में कांबिंग की, लेकिन चोरों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों के मुताबिक चोरों ने अपने साथ कोई गाड़ी भी ले रखी थी। फायरिंग होने पर चालक गाड़ी लेकर भाग गया और चोर खेतों में भागे। एसओ राकेश बाबू यादव के मुताबिक ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों के पशु रात में ही मिल गए थे। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने फायरिंग की घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें