फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला भगौड़ा के युवक का शव, दो युवकों पर हत्या का आरोप

Thu, 13 Oct 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर में बास्टा क्षेत्र के गांव बमनौली से भगौड़ा जाने वाले कच्चे रास्ते पर खेत में गांव भगौड़ा निवासी युवक का शव पड़ा मिला। युवक के दाहिने कान के पास चोट के निशान हैं। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

गांव भगौड़ा निवासी धूम सिंह का पुत्र परवीन (25) मजदूरी करता था। बुधवार सुबह उसका शव बमनौली की मढै़य्या से भगौड़ा जाने वाले कच्चे रास्ते पर इंद्रपाल के बाजरे के खेत में मिला। धूम सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को गांव बसेड़ा निवासी जितेंद्र घर आया था, वह शराब के नशे में था। उसने परवीन से खेत में पानी लगाने के लिए कहा। जितेंद्र के खेत में गांव बमनौली की मढै़य्या निवासी कर्मवीर ने मोटर लगा रखी है। मंगलवार रात में दोनों से परवीन के संबंध में जानकारी लेनी चाही, तो दोनों नहीं मिले। सुबह परवीन को तलाश किया तो उसकी लाश मिली।  पुलिस ने गांव के ही जितेंद्र सिंह,  मढै़य्या निवासी कर्मवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें