फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के डांटने पर युवक ने की जान देने की कोशिश

Thu, 08 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में मां की डांट से क्षुब्ध होकर नशेड़ी युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। युवक की हालत गंभीर होने पर बिजनौर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले में मां ने अपने बेटे को नशे की लत से तंग आकर डांट फटकार लगा दी। मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने नशे की हालत में घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक को दिखाया गया। वहां से युवक को बिजनौर रेफर कर दिया गया है। उधर, नगर में नशीली दवाई और चरस का कारोबार खुलेआम किया जा रहा है। इसकी जद में युवक आ रहे हैं। नशे की लत से पहले भी कई युवकों की मौतें हो चुकी हैं। रोडवेज बस स्टैंड, नहटौर नूरपुर बाईपास आदि स्थान इनके अड्डे बन चुके हैं। दो दिन पूर्व उत्तराखंड के बागेश्वर में नहटौर का एक युवक चरस तस्करी में पकड़ा भी जा चुका है। भारी मात्रा में चरस के साथ उत्तराखंड एसओजी ने पकड़ था। आरोपी युवक नगर में चरस की सप्लाई करता है। रिकों ने पुलिस अधीक्षक से नशीले पदार्थ के काले कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। 

मुकीमपुर में  किसान को गोली मारी
गजरौला शिव में गांव मुकीमपुर धर्मसी उर्फ खेड़ा निवासी महेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की सुबह जंगल चारा लेने गए था। चारा लेकर घर लौटते समय चार व्यक्तियों ने उसके साथ पहले मारपीट की। इसका विरोध करने पर किसान को गोली मार दी गई। परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करने लगी। परिजनों ने गांव के ही तीन व्यक्तियों के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार करने पर परिजन ग्रामीणों के साथ एसपी से मिले। एसपी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाल ऋषिराम कठेरिया ने कहा की घटना संदिग्ध है। किसान महेंद्र सिंह का गांव के कुछ व्यक्तियों के साथ धर्मस्थल को लेकर विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें