बिजनौर में एक व्यक्ति ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला जाटान घेर रामबाग निवासी गौतम (32) ने घर के पास जंगल में पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार गौतम कई माह से बीमार चल रहा था। इसी के कारण उसने यह कदम उठाया है। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह वह करीब तीन-चार बजे सभी को सोता छोड़ घर से बिना बताए निकल गया। जब वह सुबह होने पर उठे तो उन्होंने देखा की गौतम अपने कमरे में नहीं था। उन्होंने गौतम को पहले तो ढूंढा, लेकिन गौतम का पता नहीं चला। फिर एक ग्रामीण ने गौतम के घर आकर बताया कि गौतम का शव चमुंडा मंदिर के निकट पेड़ से लटका हुआ है।
सूचना मिलते ही ग्रामीण खेत पर जमा हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार गौतम शादीशुदा था।