फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट

Sun, 15 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के हल्दौर में  गांव तोफापुर में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।  दोनों पक्षों  में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिला को सीएचसी में  भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी   है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव तोफापुर निवासी इसरार की पुत्री गुलफ्शा शनिवार की दोपहर करीब 12.30  बजे अपने भतीजे के साथ गांव की एक दुकान से घरेलू सामान खरीद कर घर आ रही थी। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर खुर्शीदा, नाजमा और निशा तथा अवरार ने   उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ देर बाद ही उक्त चारों आरोपी उसके   घर में घुस आए तथा उनके साथ मारपीट की। हमले में गुलफ्शा तथा उसकी मां गुड्डी घायल  हो गई। पीड़ित ने थाने जाकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक    संजय गर्ग ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें