फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने जान देने की कोशिश की

Mon, 15 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में एक छात्र ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बिजनौर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। छात्र के पिता का आरोप है कि शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ खाया है। पीड़ित के पिता ने कहा कि वह इस मामले की जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे। उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य वीर सिंह ने कहा कि छात्र के स्वस्थ हो जाने पर उससे बात की जाएगी। पुलिस ने कहा कि घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गांव नरगदी निवासी संजीव चौधरी का पुत्र प्रियांशु चौधरी बलराम कुुंवर सरस्वती विद्यामंदिर में कक्षा 11वीं का छात्र है। संजीव चौधरी का आरोप है कि पांच दिन पूर्व कक्षा में सवाल हल नहीं करने पर उसके पुत्र प्रियांशु को एक शिक्षक ने बुरी तरह से पीटा। दूसरे दिन भी छात्र की पिटाई की गई। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। पिटाई करने के बाद शिक्षक ने छात्र की शिकायत प्रधानाचार्य से की। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने भी छात्र को फटकार लगाई। आरोप है कि शिक्षक की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर बिजनौर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक छात्र की सेहत में सुधार है। उधर, परिजनों का आरोप है कि बच्चों को ट्यूशन पढ़ने के लिए स्कूल में शिक्षक दबाव बनाते हैं। इस संबंध में प्रधानाचार्य वीर सिंह ने बताया कि वह छात्र से मिलने अस्पताल गए थे। छात्र के स्वस्थ नहीं होने के कारण उससे बातचीत नहीं हो सकी। एसओ अता मोहम्मद का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

जहर खाकर की आत्महत्या
बरूकी। गांव लक्खुवाला में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या     कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि सरवा का पुत्र राजवीर कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। रविवार की सुबह उसने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक का दिखाया जहां उसे मृत घोषित         कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

आत्महत्या का प्रयास किया
बिजनौर। गृहकलेश के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल में  भर्ती कराया। कोतवाली शहर के मोहल्ला मिर्दगान में शनिवार की रात फरीद अहमद के पुत्र नदीम ने अपने कमरे में फांसी लगाकर  आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को जब यह पता चला तो  उनके होश उड़ गए। नदीम को फांसी के फंदे से उतारकर तुंरत जिला  अस्पताल ले गए। नदीम को अस्पताल में दाखिल कराया। उसका  उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें