फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में आग से लाखों का नुकसान

Sun, 26 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ में मधुमक्खी का छाता तोड़ने के चक्कर में कुछ युवकों ने गन्ने के  खेत में आग लगा दी। किसानों का नौ बीघा गन्ना जलकर बेकार हो गया। पीड़ित  पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

 गांव  बादीगढ़ निवासी रामकुमार ने तहरीर में बताया कि मौजा गोपालवाला में उसने हर्रायवाला निवासी शकील का नौ बीघा खेत ठेके पर लेकर गन्ना बो रखा है। मेढ़ के चारों ओर पेड़ लगे हैं। पेड़ों पर मधुमक्खी का छाता लगा  था। आरोप है कि मधुमक्खी का शहद निकालने के लिए अज्ञात युवकों ने धुआं जलाकर उसके गन्ने के खेत में आग लगा दी। आग लगने से किसान का लाखों रुपये का गन्ना बेकार हो गया। गनीमत रही कि गन्ने के खेत के चारों ओर गेहूं की फसल खड़ी थी, वरना पड़ा नुकसान होने की आशंका थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें