फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से पति और दोस्त ने किया गैंगरेप

Tue, 27 Dec 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से गैंगरेप किया गया। विवाहिता के पिता की ओर से दामाद और          उसके चार साथियों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई  है। हालांकि आरोपियों ने इस घटना से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि अब विवाहिता के मेडिकल के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पिता की ओर से बताया गया कि उसने 19 वर्षीय पुत्री की शादी आठ माह पहले धामपुर थाने के एक गांव में की थी। आरोप है कि रविवार देर रात उसके दामाद ने अपने चार साथियों को घर पर बुलाकर उसकी पुत्री के साथ गैँगरेप किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों से छूटकर मकान की छत पर पहुंची और शोर मचाया। इस पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। कोतवाल मुुुनीश चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गांव में टीम भेजी। 
विवाहिता के आरोपों के आधार पर नामजद पति और उसके दोस्तों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। उनकी ओर से गैंगरेप के आरोपों को गलत बताया गया है। पति का आरोप है कि पत्नी उसके घर नहीं रहना चाहती है। इसलिए साजिश के तहत फंसाने के प्रयास कर रही है। कोतवाल ने बताया कि अब पीड़िता के मेडिकल में यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो नामजद आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें