फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर किशोरी से किया गैंगरेप

Fri, 14 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में एक भाई ने छह लोगों पर उसकी नाबालिग बहन से गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। एसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि पुलिस भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में थाना चांदपुर निवासी एक युवक ने बताया कि 14 सितंबर को साढ़े सात बजे उसकी नाबालिग बहन स्कूल जा रही थी। रास्ते में अमरोहा के तीन लोगोें ने उसकी बहन को रोक लिया और ईख के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में उसे छोड़ भागे। जब उसे होश आया तो वह घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। बताया कि पिता के साथ जब वह थाने में रिपोर्ट लिखाने जाने लगे तो इसका पता आरोपियों को चलने पर दोनों को रास्ते में रोक लिया और पीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब वे थाने पहुंचे तो थाने वालों ने उन्हें ही थाने में बैठा लिया। शिकायती पत्र में बताया कि 14 अक्तूबर की रात तीनों आरोपी घर में घुस आए और उसकी बहन का अपहरण कर अमरोहा ले गए और वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 
किसी तरह उसकी बहन 28 सितंबर को वहां से भागकर घर पहुंची। आरोप है कि थाना चांदपुर में तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और न ही कोई कार्रवाई ही की गई।  भाई ने बहन का मेडिकल कराकर एसपी से तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें