फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 07 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
छितावर में मृतक युवती के घर के बाहर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किरतपुर में गांव छितावर में संदिग्ध हालात में युवती की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने ऑनर किलिंग की सूचना पर घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गांव की एक दलित युवती का गांव के ही सजातीय युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। लौटने पर परिजनों ने युवती की पिटाई कर दी थी। हालांकि परिजनों ने युवती के प्रेमी पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया था। परिजन युवती का एक निजी अस्पताल में उपचार कराकर घर ले आए थे। मृत्यु पूर्व युवती ने पुलिस को दिए बयान में अपने परिजनों पर ही पिटाई करने का आरोप लगाया  था। बुधवार की दोपहर युवती का शव घर में फांसी के फंदे पर  लटका मिला। 
इस घटना का पता चलते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने युवती के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों के मुताबिक परिजनों ने युवती की गलाघोंटकर हत्या करके शव फांसी पर लटकाया है। किरतपुर पुलिस इस घटना से पूरी तरह अनजान रही। किरतपुर की प्रभारी निरीक्षक संतोष यादव के मुताबिक उन्हें ऐसी किसी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उधर, नजीबाबाद सर्किल का चार्ज देख रहे सीओ नगीना महेश अत्री पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऑनर किलिंग की सूचना पर जांच प्रारंभ कर दी गई।  शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें