फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर किया हमला

Mon, 14 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में गांव स्वाहेड़ी में शराब माफिया ने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने टीम पर तमंचे से गोलियां भी चलाईं। पुलिस ने घेराबंदी करके शराब माफिया को दबोच लिया। उसके साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने शराब माफिया व उसके साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में तैनात दरोगा सतीश कुमार के मुताबिक वे पुलिसकर्मी मनोज रस्तोगी और सुशील कुमार के साथ रविवार को दिन में स्वाहेड़ी गांव गए थे। इस दौरान अपने छह साथियों के साथ शराब माफिया सुबोध कुमार उर्फ पिल्लू वहां खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही सुबोध ने पुलिस पर हमला करने के लिए साथियों को उकसाना शुरू कर दिया। डंडों व पत्थरों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। सुबोध ने पुलिस पर तमंचे से गोलियां दाग दी। पुलिस ने घेराबंदी करके सुबोध को तमंचे समेत दबोच लिया। हमले में पुलिसकर्मी मनोज रस्तोगी और सुशील कुमार घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चार पेटी अरुणाचल की शराब भी बरामद की है। घायल दोनों पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। 
दरोगा सतीश कुमार की ओर से शराब माफिया सुबोध उर्फ पिल्लू व उसके फरार छह साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुबोध कई मामलों में पहले से वांछित चल रहा है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन

पुलिस मुख्य आरोपी के साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने कहा कि फरार लोगों के तलाश में दबिशें डाली जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें