फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी भेजा जेल

Mon, 14 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिंग क्षेत्र में जबरन घर में घुसकर एक व्यक्ति ने युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 नवंबर को घर में अकेली थी। सुबह पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उसे देखकर आपत्तिजनक इशारे करने लगा। यह देख वह अपने कमरे मेें जाकर बैठ गई। दोपहर सवा तीन बजे उक्त व्यक्ति जबरन घर में घुस आया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। व्यक्ति ने उसका मुंह दबोच लिया और रेप करने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हंसराज कंबोज निवासी दबड़ी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें