फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को गोली लगी

Fri, 18 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर मेंचाय की दुकान पर रिवाल्वर लहराने के दौरान अचानक गोली चल गई। गोली दुकान पर सामान लेने आए एक किशोर को जा लगी।
विज्ञापन


किशोर के घायल होने से लोगों में अफरातफरी मच गई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने पर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने रिवाल्वर बरामद कर लिया है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। इस घटना के संबंध में तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

गांव सदरूददीनगर में मोहम्मद मुबारिक की चाय की दुकान पर बुधवार की रात करीब आठ बजे गांव का ही एक युवक 32 बोर के रिवाल्वर को हवा में लहराकर लोगों को दिखा रहा था। इसी दौरान अचानक रिवाल्वर से गोली चल गई। चाय की दुकान पर दूध लेने आया किशोर अब्दुल कादिर को गोली पैर में जा लगी। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया है।  पुलिस के पहुंचने पर आरोपी परिवार सहित फरार हो गया। कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र के मुताबिक रिवाल्वर बरामद कर लिया गया है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें