फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को गोली मारी

Fri, 18 Nov 2016 12:26 AM IST
औरैया
विज्ञापन
अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
विज्ञापन
 फफूंद थानाक्षेत्र के गांव घासीपुर्वा में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार की शाम कुछ लोगों ने अधेड़ को गाली गलौज का विरोध करने पर गोली मार दी। गोली अधेड़ के हाथ में लगी। फायर की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग दौड़ेे। इस पर आरोपी भाग गये। घायल को पीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 घासीपुर्वा निवासी केशव कुमार ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता रामसेवक घर आ रहे थे। गांव के बाहर गांव के ही पुष्पराज, भूरे सिंह, जितेंद्र कुमार व राघवेंद्र ने उन्हें घेर लिया। यह पुरानी रंजिश में गाली देने लगे। पिता के विरोध करने पर मारपीट करने लगे। बाद में तमंचे से गोली मार दी। गोली पिता के हाथ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर  दौड़ पड़े। इस पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। दोनो पक्षों में पुरानी रंजिश है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें