फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में लाठी-डंडे चले

Wed, 01 Mar 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में मोहल्ला मकबरा में आई एक बारात में डांस को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। बारात में चढ़त के दौरान लाठी-डंडे चलने से कुछ लोग घायल हो गए। बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर मुहल्ला मकबरा में रवा राजपूत धर्मशाला के सामने एक बारात की चढ़त के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जाता है कि बारात में डांस के दौरान कुछ युवकों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे किरतपुर के गांव पांडला से आई बारात में शामिल कुछ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक एकदूसरे पर हमला करने वाले मौके से खिसक चुके थे। घायलों ने प्राइवेट चिकित्सकों से उपचार कराया। एसएसआई नीरज मलिक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि देर शाम तक किसी पक्ष की ओर से कोई थाने नहीं पहुंचा।उधर, राजकीय इंटर कॉलेज के निकट फड़ कारोबारियों और युवकों के बीच मारपीट में तीन फड़ कारोबारी शाहिद, जाहिद, शारिक को चोटें आईं। 
स्टेशन रोड व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री शिवकुमार माहेश्वरी, शाखा अध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी, युवा नगर अध्यक्ष नईम टाटा, सुधीर अग्रवाल ने मंगलवार को थाने पहुंचकर फड़ कारोबारियों पर मकबरे के कुछ युवकों द्वारा हमला कर घायल करने की तहरीर सौंपी। व्यापारियों के पहुंचने से पहले ही कुछ युवकों ने पुलिस को फड़ लगाने वाले एक युवक पर युवती से छेड़छाड़ करने तथा आते-जाते फब्तियां कसने की पुलिस से शिकायत कर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें