फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ की टीम ने शुरू की जांच

Sun, 14 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अपहृत छात्र वासु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में एसटीएफ की टीम ने अपहृत वासु के मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसटीएफ की टीम ने शनिवार को शहर कोतवाली में अफसरो से वासु के केस की जानकारी ली। वासु के परिजनों समेत कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस वासु को बरामद करने में नाकाम रही है। पुलिस के साथ परिजनों की मांग पर एसटीएफ बरेली को भी वासु केस में लगाया गया है। 
विज्ञापन

शह कोतवाली के गांव रामपुर बकली निवासी सुनील कुमार का 12 साल के  पुत्र वासु को 14 जुलाई कों एक बाइक  सवार ने स्कूल से ई रिक् शा से लौटते वक्त अपहरण कर लिया था। तब से पुलिस की कई टीम  वासु को बरामद करने में लगी है। पर किसी को भी कोई कामयाबी नही मिली है। वासु के न मिलने पर परिजन सड़कों पर उतर आए। परिजनों ने एसटीएफ की टीम को भी वासु के केस में लगाने की मांग की । शुक्रवार को एसटीएफ बरेली की टीम  बिजनौर पहुंची तथा वासु से संबंधित रिकार्ड तलब करके वासु के स की जानकरी ली। शनिवार को एसटीएफ की टीम ने शहर कोतवाली पहुंचकर अफसरों से वासु के अपहरण की जानकारी ली। टीम ने वासु के परिजन , रिक्शा चालक महबूब समेत कई लोगों से वासु के  बारे में पूछताछ की। टीम वासु के मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। टीम छोटी से लेकर बड़ी वासु से जुड़ी हर बात की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस की टीम के फेल होने पर एसटीएफ की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें