बिजनौर में हीमपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया है।
दोनों साथ साथ पढ़ते थे। युवती का आरोप है कि पढ़ाई के दौरान ही युवक ने उसके साथ शादी का वादा किया और उसके साथ प्रेम संबंध बना लिए। सेना में भर्ती होने के बाद भी वह उसके साथ संबंध बनाए रहा।
छह माह पहले उसने शादी से इंकार कर दिया और एक अन्य युवती के साथ के साथ रिश्ता तय कर लिया। युवती का कहना है कि चार माह पहले उसने बिजनौर में डाक बंगले के पास एक होटल में बातचीत के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
किसी को बताने पर धमकी देकर चला गया। युवती ने बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली में सैनिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी हैं। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक घटना की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।