फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नामजद और 150 अज्ञात पर रिपोर्ट

Tue, 27 Oct 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़/रेहड़। सीओ अजय कुमार ने बताया रविवार को देर रात रेहड़ में रायपुरी बार्डर के पास बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई थी।
विज्ञापन


इसमें बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। गुस्साए भीड़ ने धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली में आग लगा हाईवे जाम कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को नामजद कर करीब 150 अज्ञात के खिलाफ हाईवे जाम कर ट्रैक्टर ट्राली में आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

नामजद आरोपियों में गांव अंगदपुर निवासी प्रमोद कुमार, दिनेश, मुकेश और रनवीर, उत्तराखंड के जसपुर थाने के गांव उमरपुर निवासी नीरज और नन्हें शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।

सोमवार तक पोस्टमार्टम के बाद गांवों में दोनों शव नहीं पहुंचे। गांव अंगदपुर निवासी मृतक पाकेेश के पिता राम प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है रेहड़ थाने के गांव दहला वाला निवासी राम रतन और गांव अंगदपुर निवासी पाकेश जसपुर से जब बाइक से घर आ रहे थे तो रायपुरी बार्डर के पास धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई थी।

वहां एकत्र गुस्साई भीड़ ने हादसे के आरोपी की गिरफ्तारी, डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर जाम लगा ट्रैक्टर ट्राली में आग लगा दी थी।

एसडीएम और एएसपी देहात के काफी देर बाद मौके पर पहुंचने पर आरोपी के खिलाफ  कार्रवाई करने और सरकार से मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें