फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से प्रेरक की मौत

Sun, 25 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
ग्राम मौजमपुर सुजानपुर में प्रेरक की मौत पर गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावर में शिक्षा विभाग में प्रेरक की हार्टअटैक से मौत हो गई। उसकी की बेटी की शादी 17 अप्रैल को है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बैंकों से रुपया नहीं मिलने से प्रेरक परेशान था। इसी सदमे में उसे हार्टअटैक हुआ था।
विज्ञापन

गांव मौजमपुर सुजानपुर निवासी 47 वर्षीय श्याम लाल शिक्षा विभाग में प्रेरक के रूप में कार्यरत था। उनकी बेटी की शादी 17 अप्रैल को एक गांव में है। परिजनों के मुताबिक शादी में खरीदारी करने के लिए अभी से रुपयों का इंतजाम करने में लग गए थे। वे बीते सात आठ दिन से रुपये निकालने के लिए एसबीआई व ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा में जा रहे थे। लाइन में लगने के बाद भी उनको रुपये नहीं मिल पा रहे थे। वे रुपये न मिलने से बहुत परेशान थे। परिजनों से रुपये के इंतजाम करने की बात करते रहते थे। श्यामलाल के बेटे धर्मेंद्र कुमार के अनुसार लाइन में लगने के बाद भी पिता को रुपया नहीं मिल पाता था। इसी सदमे में उनको शुक्रवार शाम हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें