फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामदगी नहीं तो होगा आंदोलन

Thu, 15 Sep 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले के अफजलगढ़। मेंलापता छात्रा की बरामदगी को लेकर सिख समुदाय ने कोतवाली का घेराव कर एसआई को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि दस दिन बीतने पर भी पुलिस छात्रा को बरामद नहीं कर पाई है। उन्होंने तीन दिन में छात्रा के बरामद न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मामले से परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बुधवार  को सिख समुदाय ने क्षेत्र के एक गांव से लापता छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर कोतवाली में एसआई को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि छह सितंबर को छात्रा उस समय लापता हो गई, जब वह ट्यूशन पढ़ने के लिए अफजलगढ़ जा रही थी।
परिजनों ने सहारनपुर निवासी दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर तीन चार साथियों के मिलकर छात्रा के अपहरण का आरोप लगाया था। दस दिन बीतने  पर भी पुलिस की किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।  उन्होंने  चेताया यदि पुलिस प्रशासन ने तीन दिन के भीतर छात्रा को बरामद कर परिजनों  को नहीं सौंपा तो उग्र आंदोलन करेंगे । आरोप है कि पुलिस छात्रा को बरामद करने में ढिलाई बरत रही है। वहीं एसआई  प्रीतम सिंह ने छात्रा की बरामदगी को लेकर पुलिस की तीन टीमें काम कर रही हैं। शीघ्र छात्रा की बरामदगी होगी।
विज्ञापन

ज्ञापन देने में जिला पंचायत सदस्य कपिल कुमार, सहकारी समिति चेयरमैन सरदार मलकीत सिंह, पूर्व समिति  चेयरमैन गुरविंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, सतनाम सिंह, दर्शन सिंह, हरजीवन सिंह, तलविंद्र सिंह, अमरजीत सिंह,  अजविंद्र सिंह, गुरविंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुलविंदर सिंह रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें