फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमूने फेल होने पर लगा जुर्माना

Fri, 24 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  में  एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल ने खाद्य पदार्थ के नमूने फेल होने पर पांच व्यापारियों पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नमूने फेल होने से व्यापारियों में हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन

नजीबाबाद के मोहल्ला जाफ्तागंज के राशिद की पिसी मिर्च, गांव गढ़वावाला के  दूधिया लोकेंद्र के दूध,  भागूवाला मंडावली के शकील की बर्फी, बिजनौर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी कुलदीप सिंह के मावा व किरतपुर के मोहल्ला जोहना के शफीक का मावा जांच में फेल पाया गया। एडीएम प्रशासन ने राशिद व शकील पर 15-15 हजार रुपये व लोकेंद्र, कुलदीप व शफीक पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नमूने फेल होने पर व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया। उसके बाद इनके खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया गया था। एडीएम प्रशासन ने व्यापारियों पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं करने दी जाएगी। इसके लिए चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें