फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में दौड़ा करंट, युवक मरा

Tue, 11 Apr 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर में ग्राम मुकाम में रविवार रात एचटी और एलटी लाइन के टकराने से हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई और एक किशोरी झुलस गई। इसके अलावा कई ग्रामीणों के घरों में बिजली उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन


स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम मुकाम में एचटी लाइन के नीचे से एलटी लाइन गुजरी है। रविवार रात तेज हवा के कारण नीचे झूल रही एचटी लाइन एलटी से टकरा गई। इससे पूरे गांव में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इस दौरान गांव के कुशलपाल (24) ने टीवी से धुआं निकलता देख बोर्ड से टीवी का प्लग निकालने का प्रयास किया। 

इससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा गांव के छोटे सिंह की पुत्री बेबी भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। हाई वोल्टेज करंट से कई घरों में लाखों रुपये कीमत के बिजली उपकरण फुंक गए। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कोई बिजली कर्मचारी गांव नही पहुंचा। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। चंद्रपाल सिंह, छोटे आदि ने बताया कि बिजली के तार नीचे और जर्जर हैं। कई बार बिजली अधिकारियों से तार बदलवाने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें