फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के विवाद में हुई राशन डीलर की हत्या

Thu, 15 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नजीबाबाद
विज्ञापन
नजीबाबाद में परिजनों से घटना की जानकारी लेते एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राशन डीलर इमरान की हत्या मां से चल रहे मकान विवाद के चलते हुई।  मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने इमरान की मां सहित 11 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हत्याकांड में कनकपुर निवासी तीन सगे भाई भी नामजद हैं।
विज्ञापन


राशन डीलर इमरान अली की उसके मजीदगंज स्थित आवास पर मंगलवार की शाम सशस्त्र बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। हत्या के विरोध में जमकर हंगामा हुआ था। मृतक इमरान की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने इमरान की मां सायरा, एक अज्ञात सहित 11 आरोपियों को इमरान हत्याकांड में नामजद किया है।

इमरान की पत्नी रूबिया अली ने तहरीर में सास सायरा सहित आरोपियों से मकान का विवाद चलने की बात कही है। रूबिया ने इमरान पर 31 अक्तूबर 2016 को भी आरोपियों द्वारा गोलियों से हमला करने की बात कही। मृतक की पत्नी रूबिया अली की ओर से पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा गया कि 13 दिसंबर 2016 को शाम 7 बजे खाना बना रही थी।
विज्ञापन


उसकी सास सायरा, देवर जीशान, देवरानी तबस्सुम घर में थे। सास ने चुपचाप दरवाजे की कुंडी खोल दी। बदमाशों ने घर में घुसते ही पति के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी।

मृतक की पत्नी ने इस हत्याकांड में सास सायरा, कनकपुर निवासी तीन सगे भाइयों शाहआलम अंसारी, सुहेल, शाहनवाज अंसारी, साहनपुर निवासी नजाकत आढ़ती व नईम, राहूखेड़ी निवासी जब्बार, पठानपुरा निवासी फुरकान कुरैशी, मुगलूशाह फईम, अतीक तथा एक अज्ञात को नामजद कराया है।

पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली
नजीबाबाद। एसपी अजय साहनी, एसपी सिटी कैप्टन एमएम बेग, एसपी देहात धर्मवीर सिंह ने सीओ रामानंद कुशवाहा की उपस्थिति में मृतक की पत्नी से घटना की जानकारी की। पुलिस अधिकारियों ने नजीबाबाद में कैंप कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।

सुरक्षा के बीच शव सुपुर्द ए-खाक
नजीबाबाद (ब्यूरो)। राशन डीलर हत्याकांड के बाद लोगों के गुस्से को देखते हुए क्षेत्र में पीएसी और आसपास के थानों की टीमों ने गश्त की। एसपी सिटी एमएम बेग ने थाने में कैंप किया। पोस्टमार्टम के बाद राशन डीलर इमरान अली का देर शाम शव नजीबाबाद पहुंचने पर सुरक्षा के बीच शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें