फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार के आरोपी को आजीवन कारावास

Sat, 26 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
दुष्कर्म
विज्ञापन
एडीजे पॉक्सो कोर्ट ओमप्रकाश वर्मा ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के दोषी पाए गए सुशील को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन

अदालत ने पीड़िता को अर्थदंड की राशि से 10 हजार रुपये दिए जाने का भी आदेश दिया हैं। बता दें कि थाना अफजलगढ़ के एक गांव में 13 वर्षीय लड़की 19 जुलाई 2014 को दोपहर के समय अपने घर में अकेली थी। परिवार खेतों पर मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान सुशील कुमार उर्फ भोलू निवासी ग्राम नवाबपुरा ने लड़की के साथ बलात्कार किया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने अफजलगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। अदालत ने इस मामले में सुशील को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। सरकार की ओर से शासकीय अधिवक्ता महफूज चौधरी ने पैरवी की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें