फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डाल दिया जहर

Sun, 12 Feb 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ में गांव मानियावाला के एक तालाब में असामाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया। इससे तालाब में पल रही करीब आठ लाख रुपये कीमत की मछलियां मर गईं। तालाब   स्वामी ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की     बात कही है। 
विज्ञापन

मत्स्य जीवी सहकारी समिति बेरखेड़ा के सचिव राजेंद्र कश्यप  ने पुलिस को दी तहरीर में बताया  कि उन्होंने गांव मानियावाला में मछली पालन को तालाब ले रखा है। आरोप है कि शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने तालाब में जहर डाल दिया। इससे तालाब में पल रही करीब आठ लाख रुपये कीमत की मछलियों ने दम तोड़ दिया। अब इन मछलियों को तालाब से बाहर निकालकर नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। 
ऐसा नहीं किया गया तो तालाब में मरी मछलियां सड़ने लगेंगी और संक्रामक रोग फैलने की आशंका बन जाएगी। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने उनसे तहरीर लेकर अपने पास रख ली और जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। समिति के अन्य लोगों जब्बार अहमद आदि ने पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शरारती तत्वों की इस करतूत से गांवों में संक्रामक रोगों के फैलना का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने तालाब में जहर डालने से मरी मछलियों को बाहर निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें