फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र के संचालक की हत्या

Wed, 03 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। घर लौटते हुए मंगलवार रात जनसेवा केंद्र संचालक की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को सूचना दे दी गई है। हत्या का कारण पता नहीं चला है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह सदाफल रेलवे क्रासिंग के पास ग्राम केशोपुर में नहर किनारे खड़ी झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैली गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की। मृतक के बाई कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई थी।

मृतक की शिनाख्त ग्राम मलकपुर बुढेरन निवासी 24 वर्षीय विशाल त्यागी पुत्र भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। लाश के पास से पुलिस ने साढ़े छह हजार रुपये, मोबाइल, कुछ दूरी पर खड़ी बाइक उसमें रखा लैपटॉप भी बरामद किया। मृतक के भाई विकास त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पिता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विशाल ताजपुर में जनसेवा केंद्र चलाता था। 28 फरवरी को उसकी बारात नूरपुर जानी थी।

घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। मृतक के मामा इंद्रदेव का कहना है कि विशाल रोज सुबह को ताजपुर जाता था जहां उसका जनसेवा केंद्र था। शाम को बाइक से घर आ जाता था, लेकिन जब मंगलवार शाम को विशाल घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य मोबाइल पर रात भर काल करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वहीं, गांव वालों का कहना है कि उसकी किसी से भी रंजिश नहीं थी। मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें