फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी को लूटा

Sun, 14 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यवसायी से नकदी और उसकी कार की चाबी फेंककर फरार हो गए। 
विज्ञापन

ग्राम फरीदपुर निवासी राजकुमार शर्मा पुत्र किशन शर्मा का नूरपुर में ब्लॉक के निकट होटल है। शनिवार की रात करीब तीन बजे वह अपनी वैगनआर  कार से घर लौट रहा था। नहटौर पहुंचने पर राजकुमार ने हल्दौर चौराहे के निकट चाय पी और घर के लिए चल दिए। ग्राम बिलासपुर से आगे बांध की पुलिया के निकट पहुंचते ही अचानक पीछे से आए तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें  ओवरटेक कर रोक लिया और उसे तमंचों से आतंकित कर मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने होटल मालिक की जेब में रखे 21 हजार रुपये लूट लिए और गाड़ी  की चाबी खेतों में फेंककर शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके अलावा ग्राम नारायणपुर व पाली जट क्षेत्र में काले कपड़ों में एक दर्जन से भी अधिक बदमाश द िखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

 ग्रामीणों ने बताया कि बदमाश दिन  में भी खेतों में देखे जा रहे हैं जिसके चलते किसान जंगल जाने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार रात में बदमाशों को गांव के आसपास भी मंडराते देखा गया है, जिसके चलते ग्रामीण  पहरा देकर रात काट रहे हैं। थानाध्यक्ष अता मोहम्मद ने ऐसी किसी  भी घटना की जानकारी  से  इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें