फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम में मिली बेवफाई तो युवक ने लगाई फांसी  

Thu, 20 Apr 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खेत से शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नूरपुर (बिजनौर)। झंडा चौक के पास स्थित खेत में शीशम के पेड़ पर बुधवार की सुबह युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त सीतापुर जनपद के गांव महेशपुर चिलवारा निवासी संदीप के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक युवक ने प्रेमिका की बेवफाई के चलते खुदकुशी की है।     

झंडा चौक के पास गांव तंगरौला निवासी सत्यवीर सिंह का खेत है। बुधवार सुबह सत्यवीर सिंह खेत पर पहुंचा तो शीशम के पेड़ से एक युवक का शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर तलाशी ली। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त सीतापुर जनपद के थाना खैराबाद के गांव महेशपुर चिलवारा निवासी संदीप पुत्र पोखई (18) के रूप में हुई। युवक के पास उसके गांव की ही ममता पुत्री हेतराम का भी आधार कार्ड और एक कागज पर लिखे कुछ मोबाइल नंबर भी मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल नंबर पर फोन कर उसके परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक केएम दोहरे ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। वह नूरपुर कब पहुंचा और उसके साथ कौन-कौन थे? इसकी जांच की जा रही है। 

बेवफाई बना आत्महत्या का कारण : पुलिस

नूरपुर। संदीप ने प्रेमिका की बेवफाई से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है। पुलिस की जांच में अभी तक यही बात निकलकर सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक केएम दोहरे के मुताबिक संदीप का अपने गांव की ही ममता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व दोनों घर से फरार हो गए थे। ममता के पिता ने 15 अप्रैल को सीतापुर जनपद के खैराबाद थाने में संदीप के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। संदीप की जेब से 14 अप्रैल के गजरौला से नूरपुर तक के रोडवेज बस के चार टिकट भी मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि संदीप के साथ ममता के अलावा दो अन्य लोग भी थे। ममता संदीप को अकेला छोड़कर कहीं चली गई। संदीप ममता से दीवानगी की हद तक प्यार करता था। उसने अपने सीने पर ममता का नाम तक गुदवाया हुआ था। ममता के चले जाने से वह काफी दुखी था और इसी बात को लेकर उसने आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक केएम दोहरे के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें