फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पति को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 16 Oct 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले के नजीबाबाद   में पुलिस ने दो माह बाद पत्नी के हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया।
विज्ञापन

नजीबाबाद पुलिस ने चार अगस्त की शाम मोहल्ला मुनीरगंज निवासी ममलूक इलाही के घर से उसकी पत्नी शाजिया का शव बरामद किया था। पुलिस को घर पर कोई भी नहीं मिला था। प्रथम दृष्टया शाजिया की हत्या कर परिजनों के फरार होने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। मृतका शाजिया के भाई की ओर से जीजा ममलूक इलाही और उसके परिजनों शमशाद, मतलूब, अब्दुल इलाही, अब्दुल मलिक, शाहीन, अब्दुल कुद्दूस, आयशा, शन्नो, रब्बी, नबीला, सुंबुल के खिलाफ दहेज के प्रताड़ित करते हुए शाजिया की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार रात पुलिस ने हत्यारोपी ममलूक इलाही को अम्दू खां चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें