फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ पर तान दी पिस्टल

Tue, 30 Aug 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में दो सराफ का सोना लेकर फरार हुए कारीगर और सराफ आपस में भिड़ गए। कारीगर ने सराफ पर पिस्टल तान दिया। पुलिस ने पिस्टल के साथ कारीगर को दबोच लिया है। सोना बरामद करने के लिए पुलिस ने खतौली व धामपुर में छापे मारे हैं। 
विज्ञापन

  पुलिस के मुताबिक परमार्थ ज्वैलर्स के स्वामी सुमित सिंघल व दूसरे सराफ का कारीगर करीब 250 ग्राम सोना चार माह पूर्व लेकर फरार हो गया था। राजीव वर्मा की काफी तलाश की गई, पर कोई पता नहीं चला। वह मोहल्ला बुखारा में मकान किराए पर लेकर रह रहा था। शनिवार को आरोपी मोहल्ला नई बस्ती में किसी काम से जा रहे था। सराफ वहां एक दुकान से दूध ले  रहा था। दोनों आपस में भिड़ गए। राजीव वर्मा ने राजू पर 9 एमएम पिस्टल तान लिया। पुलिस मौके पर आ गई । घेराबंदी करके राजीव वर्मा को पिस्टल के साथ दबोच लिया। राजीव ने पुलिस को बताया कि कुछ सोना उसने खतौली में बेच दिया। कुछ धामपुर में गलवा दिया है। 
पुलिस ने सोना बरामद करने के लिए खतौली व धामपुर में भी छापे मारे। हालांकि सोना नहीं मिला। शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक पहले सब काम करते थे। सोने को लेकर सराफ कारोबार से जुड़े इन लोगों में विवाद है । पुलिस इसमें कार्रवाई कर रही है। जांच होने पर तस्वीर स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें