फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेद्दा कांड में आकाश को दबोचा

Sat, 31 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिजनौर  में पुलिस ने पेद्दा कांड के एक आरोपी आकाश को दबोच लिया है। आकाश फरार चल रहा था। 
विज्ञापन

 शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पेद्दा में 16 सितंबर को युवती से  छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदाय  के लोग आमने सामने  आ गए थे। गांव में पथराव व गोली चलने से एक ही संप्रदाय के तीन लोगों  की मौत हो गई थी व 12 घायल हुए थे। इस घटना से इलाके में  तनाव व्याप्त हो गया था।  30 लोगों के नाम रिपोर्ट में शामिल किए गए थे। इस मामले में  भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी समेत 23 आरोपी सलाखों के पीछे हैं। पुलिस ने  शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड से एक  अन्य आरोपी हीमपुर थाने के गांव रहटा जागीर निवासी आकाश को दबोच लिया र्है।शहर कोतवाल शैलेंद्र गौतम के मुताबिक आकाश गांव पेद्दा में अपने नाना महेंद्र के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था।  वह घटना के रोज  गांव में था। गांव में हुए विवाद में भी वह शामिल था। पुलिस ने आकाश का चालान कर दिया हैं। 
विज्ञापन

वहीं पेद्दा कांड के आरोपी  युवा भाजपा नेता ऐश्चर्य चौधरी को सफदरजंग दिल्ली के हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।  भाजपा के युवा नेता ऐश्वर्य चौधरी पेद्दा कांड में जेल में बंद है। ऐश्वर्य को दिल की बीमारी के  साथ रीढ़ की हड्डी में गंभीर बीमारी हैं। अदालत के आदेश पर ऐश्वर्य को दिल्ली के लाला  लाजपत मेेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अधिवक्त विनीश कुमार के मुताबिक  हालत में सुधार न होने पर वहां  से िल्ली के सफदरजंग  हास्पिटल में दाखिल कराया गया है। सफदरजंग हॉस्प्टिल में दोबारा से ऐश्वर्य चौधरी की जांच होगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें