फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की जिद पर पंचाें ने कराया पति से तलाक

Thu, 18 May 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ दस दिन से फरार पांच बच्चों की मां महिला की जिद पर उसका पति से तलाक करा दिया। महिला और प्रेमी को गांव में न घुसने का फरमान भी सुनाया गया है।
विज्ञापन


नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपति की पांच बेटियां हैं। ग्रामीणों के अनुसार, महिला का उसी गांव के एक अविवाहित युवक से कई माह से प्रेम प्रसंग था। दस दिन पूर्व प्रेमी महिला के साथ गांव से चला गया था।

महिला के पति व प्रेमी के परिजनों ने दोनों को चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव सदनपुर से मंगलवार को पकड़ लिया। इसे लेकर गांव में बिरादरी की पंचायत हुई। पंचायत में प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला के आगे पंचों की एक नहीं चली और उन्होंने उसका पति से तलाक करा दिया।
विज्ञापन


पंचों ने महिला और प्रेमी से चार बच्चों की देखरेख के लिए एक लाख रुपये पति को देने को कहा। साथ ही महिला और उसके प्रेमी के गांव में घुसने पर पाबंदी लगा दी। महिला दुधमुंही बच्ची को लेकर प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन


उधर, पति महिला व पांचों बच्चों को वापस दिलाने पर अड़ा रहा। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें