फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता और लाइनमैन पर केेस

Tue, 10 Nov 2015 12:42 AM IST
lineman
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर में रविवार को गांव अस्करीपुर में टूटे तार की चपेट में आकर हुई बच्चे की मौत के मामले में मृतक बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत निगम के अवर अभियंता और लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रविवार को गांव अस्करीपुर निवासी रमेश सिंह का 10 वर्षीय पुत्र नितिन रविवार की शाम खेलते समय इंटर कालेज के पास टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। नितिन को बचाने के प्रयास में जयप्रकाश के पुत्र दीपक और कपिल भी घायल हो गए थे।

 घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया था। इस दौरान लोगों ने काफी हंगामा किया था। जिस कारण जाम लगने से वहां पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई  थी। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन



शाम करीब छह बजे एसडीएम चांदपुर राकेश यादव और सीओ महेश सिंह अत्री ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को बामुश्किल शांत कर जाम खुलवाया था।

अफसरों ने ग्रामीणों कोे लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
इस घटना के संबंध में मृतक के पिता रमेश की तहरीर पर पुलिस ने रहटा बिल्लौच बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार और लाइनमैन कोमल के विरुद्घ कार्य में लापरवाही बरतने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें