फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हेड़ा गांव में पथराव से भगदड़, सात जख्मी

Fri, 08 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नहटौर में गांव नन्हेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनाें पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। इनमें लाठी डंडे चले और पथराव तक हुआ। इस घटना में सात लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव नन्हेडा निवासी असगर अहमद और रईस अहमद के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि असगर पक्ष के रफीक एवं नुसरत ईद की नमाज के पढ़ने के बाद कब्रिस्तान में दुआ करने के लिए गए थे। कब्रिस्तान से लौटते समय रईस के घर के सामने दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। दोनों युवकों के साथ मारपीट होने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। लाठी डंडे चलने के बाद महिलाओं ने मकानों से पथराव शुरू कर दिया। 
पथराव होने पर भगदड़ मच गई। बीच बचाव के लिए आए लोग भी इधर उधर हो गए। इस संघर्ष में एक पक्ष के असगर, अहसान, रफीक, नुसरत एवं गुफरान और दूसरे पक्ष के रईस एवं उसका पुत्र घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आने के बाद थानाध्यक्ष अता मोहम्मद का कहना है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन


गांव गौंसपुर में पथराव 
कोतवाली देहात। गांव गौंसपुर सादात में ईद की नमाज के बाद पथराव और मारपीट में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी लाया गया। अधिक चोट लगने पर तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है। गौसपुर सादात निवासी खुशनुद व मोहम्मद अमीर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को ईद की नमाज के बाद दोनों पक्षों में पथराव व मारपीट हो गई। मारपीट में खुशनुद पक्ष की शकीला, मोहम्मद मोनिस, मोहम्मद हुसैन व दूसरे पक्ष से इरफान व दिलशाद घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी लाया गया। वहां से शकीला, मोनीस व मोहम्मद हुसैन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने खुशनुद की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
मामूली बात पर मारपीट 
मंडावर। गांव गैबलीपुर में दो पक्षों में हुए मामूली विवाद में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। बुधवार को गांव मोहिदीनपुर में नमाज पढ़ने जाते समय आदिल एवं साहिल का जावेद और आरिफ से किसी बात पर विवाद हो गया। लेकिन गांव में आने पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और कुछ देर तक पथराव हुआ। पथराव में जावेद एवं आरिफ घायल हो गए। एक अन्य गांव वाला शकील भी विवाद में घायल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह के अनुसार समझौते के लिए वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें