फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल थाने का सिपाही लाइन हाजिर

Sat, 24 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। घर में घुसकर घर के मुखिया को पीटने और विरोध करने पर महिलाओं के साथ भी मारपीट करने वाले सिपाही को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने केस की जांच सीओ पुलिस लाइन को सौंपी।
विज्ञापन


गांव अभिपुरा निवासी दिलेराम के घर में शुक्रवार की रात में करीब आठ बजे नांगल पुलिस के तीन सिपाहियों ने दबिश दी। आरोप है सिपाही रमन, सुधांशु और ओमवीर ने दिलेराम के साथ मारपीट की और धमकाते हुए वापस लौट गए। देर रात करीब एक बजे सिपाही रमन दोबारा दिलेराम के घर पहुंचा।

आरोप है रमन ने जमकर उत्पात मचाते हुए दिलेराम समेत अन्य परिजनों से मारपीट की। शोर शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उत्पात मचा रहे सिपाही को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सिपाही ने ग्रामीणों से भी अभद्रता की। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अता मोहम्मद की रिपोर्ट पर एसपी ने सिपाही रमन को लाइन हाजिर कर दिया। आरोपों की जांच सीओ पुलिस लाइन यशपाल सिंह को सौंपी।

टीम ने गांव में जाकर पीड़ितों और लोगों के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी ने  कहा रमन के साथ दो अन्य सिपाही सुधांशु और ओमवीर गांव गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें